मैरी कॉम के बाहर होने के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम का हुआ एलान
भारतीय मुक्केबाज़ी महासंघ ने ट्रायल्स के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम का एलान कर दिया है। नीतू 48-किलोग्राम वर्ग में प्रतिनिधित्व करेंगी जबकि निकहत ज़रीन 50-किलोग्राम वर्ग में भाग लेंगी। जैस्मीन 60-किलोग्राम भारवर्ग में और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन 70-किलोग्राम वर्ग में उतरेंगी। मैरी कॉम चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।
read more at Times Now नवभारत


