एनईईटी यूजी की परीक्षा में किन राज्यों व यूटी के कितने परीक्षार्थियों ने किया क्वॉलिफाई?
एनईईटी (यूजी) 2023 की परीक्षा में उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 1.39 लाख परीक्षार्थियों ने क्वॉलिफाई किया है। उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र (1.31 लाख), राजस्थान (1 लाख), तमिलनाडु (78,693), केरल (75,362), कर्नाटक (75,248) और बिहार (64,916) का स्थान रहा। गौरतलब है, इस परीक्षा में लगभग 20.38 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे जिनमें से करीब 11.45 लाख ने क्वॉलिफाई किया है।
read more at भाषा


