जहांगीरपुरी हिंसा के एक हफ्ते बाद दोनों समुदाय के निवासियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंसा के एक हफ्ते बाद रविवार को निवासियों ने समुदायों के बीच एकजुटता दिखाने और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हुए 'तिरंगा यात्रा' निकाली। निवासियों ने तिरंगा लिए 'हिंदू मुसलमान भाई-भाई', 'हिंदुस्तान ज़िंदाबाद', 'वंदे मातरम' और 'भाईचारा ज़िंदा रहे' जैसे नारे लगाए। यात्रा करीब शाम 6 बजे शुरू हुई और 30-40 मिनट तक चली।
read more at हिन्दुस्तान


