अमित मिश्रा से शख्स ने गर्लफ्रेंड को डेट पर ले जाने के लिए ₹300 मांगे, क्रिकेटर ने ₹500 भेजे
क्रिकेटर अमित मिश्रा ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ में सुरेश रैना द्वारा लिए गए एक कैच का वीडियो रीट्वीट किया जिस पर एक शख्स ने कमेंट किया, "सर ₹300 भेज दीजिए...गर्लफ्रेंड को घुमाने ले जाना है।" शख्स द्वारा यूपीआई डिटेल्स शेयर किए जाने पर मिश्रा ने ₹500 भेजकर ट्रांज़ैक्शन का स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा, "हो गया...डेट के लिए आपको शुभकामनाएं।"
read more at हिन्दुस्तान


