भारत ने मई में रिकॉर्ड ₹10,000 करोड़ के आईफोन्स का किया निर्यात: रिपोर्ट
'इकोनॉमिक टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने मई में ₹10,000 करोड़ के एप्पल आईफोन्स का निर्यात किया जो इसका रिकॉर्ड उच्च स्तर है। बकौल रिपोर्ट, भारत से निर्यात किए जाने वाले सभी स्मार्टफोन्स में से एप्पल के आईफोन्स का 80% हिस्सा है। गौरतलब है, अप्रैल और मई में भारत ने ₹20,000 करोड़ से अधिक के स्मार्टफोन्स का निर्यात किया।
read more at Times Now नवभारत


