छेड़छाड़ का विरोध करने पर भोपाल में महिला पर ब्लेड से किया गया हमला, चेहरे पर आए 118 टांके
भोपाल (मध्य प्रदेश) में छेड़छाड़ की कोशिशों का विरोध करने पर एक महिला पर ब्लेड से हमला किया गया जिसके चेहरे पर 118 टांके आए हैं। बकौल पुलिस, महिला अपनी एक आंख नहीं खोल पा रही है और बोल नहीं पा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला से मुलाकात के बाद कहा कि आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं।
read more at Times Now नवभारत


