सायरा से 4 दिन पहले बात हुई थी, उन्होंने कहा था उनकी तबीयत ठीक नहीं है: धर्मेंद्र
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने कहा कि उन्होंने करीब 4 दिन पहले सायरा बानो से फोन पर बात की थी। बकौल धर्मेंद्र, "वह मेरा फोन नहीं उठा सकीं तो उन्होंने दोबारा कॉल कर मुझे बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है।" धर्मेंद्र ने कहा, "आप समझ सकते हैं कि दिलीप कुमार के निधन के बाद वह कैसा महसूस कर रही होंगी।"
read more at ABP न्यूज़


