Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'कांतारा' देखकर बहुत कुछ सीखने को मिला, क्लाइमैक्स सीन में रोंगटे खड़े हो गए थे: ऋतिक

short by तान्या झा / on Monday, 12 December, 2022
अभिनेता ऋतिक रोशन ने कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' की तारीफ की है। उन्होंने ट्वीट किया, "कांतारा देखकर बहुत कुछ सीखने को मिला। (फिल्ममेकर-ऐक्टर) ऋषभ शेट्टी का नज़रिया फिल्म को असाधारण बनाता है। शानदार कहानी, निर्देशन और अभिनय। फिल्म के क्लाइमैक्स सीन ने मेरे रोंगटे खड़े कर दिए।" वहीं, ऋषभ ने उनके ट्वीट का जवाब देते हुए ऋतिक का शुक्रिया अदा किया।