रविंद्र सिंह भाटी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, वीडियो में शख्स ने कहा- खुलेआम मारेंगे
बाड़मेर (राजस्थान) लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी व शिव से विधायक रविंद्र सिंह भाटी को सोशल मीडिया पर फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। एक वीडियो सामने आया जिसमें एक शख्स गाली देते हुए कहता दिख रहा है, "भाटी को खुलेआम मारेंगे, वो भी जल्द से जल्द।" पुलिस ने कहा, "शख्स की तलाश की जा रही है।"
read more at हिन्दुस्तान


