निर्देशक मणिकंदन के घर से चुराया गया उनका नैशनल अवॉर्ड चोरों ने लौटाया, मांगी माफी
तमिल निर्देशक मणिकंदन के मदुरै (तमिलनाडु) वाले मकान में चोरी करने वाले चोरों ने एक नोट के साथ उनका राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार लौटा दिया है। दरअसल, जांच के दौरान पुलिस को मकान की दीवार पर पॉलिथीन लटकी मिली जिसमें मेडल के साथ रखे नोट में चोरों ने लिखा है, "सर, हमें माफ कर दें...आपकी मेहनत का फल लौटा रहे हैं।"
read more at R. भारत


