यूपी चुनाव में टिकट कटने पर रो पड़ा बीएसपी कार्यकर्ता, कहा- तमाशा बना दिया
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में टिकट कटने पर चरथावल (मुज़फ्फरनगर) के बीएसपी कार्यकर्ता अरशद राणा के रोने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में अरशद कहते हैं, "तमाशा बना दिया...मैंने तो कभी इस तरीके का सोचा भी नहीं था।" उन्होंने दावा किया कि एक वरिष्ठ नेता ने उनसे टिकट के लिए ₹50 लाख का इंतज़ाम करने को कहा था।
read more at ABP न्यूज़


