Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वित्त वर्ष 2022-23 में शाहरुख की रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट का शुद्ध लाभ रहा ₹85 करोड़

short by श्वेता भारती / on Saturday, 29 June, 2024
अभिनेता शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने वित्त वर्ष 2022-23 में ₹85 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया है। गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी को ₹22 करोड़ का घाटा हुआ था। रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का राजस्व वित्त वर्ष 2021-22 के मुकाबले 2.3 गुना बढ़कर ₹300 करोड़ हो गया।