प्रियंका चोपड़ा ने सेलिब्रेट किया भाई सिद्धार्थ का जन्मदिन, शेयर की तस्वीर
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मुंबई आने के बाद अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के बर्थडे पार्टी में शामिल हुईं। इस दौरान उनके पति व गायक निक जोनस भी मौजूद रहे। प्रियंका ने भाई के जन्मदिन की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर शेयर कर लिखा, "हैप्पी बर्थडे सिद्धार्थ...लव यू।" प्रियंका और निक मुंबई में अनंत और राधिका की शादी में शामिल होने पहुंचे हैं।
read more at इंडिया टीवी


