झारखंड में शारीरिक परीक्षण के दौरान 25 अभ्यर्थी हुए बेहोश, उनमें से एक की हुई मौत
पलामू (झारखंड) में आबकारी विभाग की कॉस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के लिए शारीरिक परीक्षण के दौरान 25 अभ्यर्थी बेहोश हो गए जिनमें से एक की गुरुवार रात मौत हो गई। चियांकी एयरपोर्ट (मेदिनीनगर) पर गुरुवार को शारीरिक परीक्षण में भाग लेने के दौरान 25 अभ्यर्थी बेहोश हुए थे। एक अधिकारी के अनुसार, पिछले 3-दिनों में 60 अभ्यर्थी बेहोश हो चुके हैं।
read more at लेटेस्टली


