छत्तीसगढ़ में ₹90 लाख के इनामी 28 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 19 महिलाएं भी शामिल
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 28 नक्सलियों ने बस्तर के आईजी सुंदरराज पी व एसपी रॉबिंसन गुरिया समेत CRPF के आला अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 19 महिला और 9 पुरुष नक्सली शामिल हैं जिनमें से तीन लोगों ने हथियार समेत सरेंडर किया है। गौरतलब है, इन नक्सलियों पर ₹90 लाख का ईनाम घोषित था।
read more at ABP न्यूज़


