Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हार्ट अटैक और हार्टबर्न के बीच क्या अंतर होता है?

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Tuesday, 15 October, 2024
जब खाने की आदतों के कारण पेट का ऐसिड ग्रासनली में वापस चला जाता है तो हार्टबर्न होता है। वहीं, जब हृदय की मांसपेशियों के हिस्से में ब्लड फ्लो रुक जाता है तब हार्ट अटैक की आशंका होती है। हार्टबर्न आमतौर पर छाती में जलन पैदा करता है जबकि हार्ट अटैक का दर्द बाएं हाथ, गर्दन/पीठ तक फैल सकता है।
read more at UC Davis Health