Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के फतेहपुर में मकबरे को लेकर बवाल, मंदिर बताकर पूजा करने पहुंचे हिंदू-संगठन के लोग

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 11 August, 2025
फतेहपुर (यूपी) में स्थित एक मकबरे को लेकर सोमवार को बवाल हो गया। 200 वर्ष पुराने बताए जा रहे मकबरे को ठाकुर जी का मंदिर बताकर बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठन के लोग पूजा-पाठ करने के लिए पहुंच गए। सामने आए एक वीडियो में भीड़ विवादित स्थल पर तोड़फोड़ करती दिखी। वहीं, पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया है।