शिवाजी की प्रतिमा गिरने के केस में 10 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया मूर्तिकार
सिंधुदुर्ग (महाराष्ट्र) में छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची मूर्ति गिरने के मामले में गिरफ्तार हुए मूर्तिकार जयदीप आप्टे और संरचना सलाहकार चेतन पाटिल को 10 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पाटिल को 30 अगस्त को कोल्हापुर से जबकि आप्टे को बुधवार को ठाणे से गिरफ्तार किया गया था।
read more at दिप्रिंट


