Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चाउमीन खाकर खोला 9 दिन का व्रत, यूपी में कुछ ही देर में तड़प-तड़पकर किशोरी की हुई मौत

short by खुशी / on Tuesday, 20 October, 2026
एटा (यूपी) में सोमवार को चामुंडा मंदिर के दर्शन कर चाउमीन/आइसक्रीम/कोल्ड-ड्रिंक का सेवन करने के बाद एक 14-वर्षीय किशोरी अचानक उल्टियां करने लगी और तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई। बकौल परिजन, किशोरी ने नवरात्रि में 9-दिन व्रत रखा था और चाउमीन खाकर व्रत खोला था। सीएमओ के अनुसार, चाउमीन का टुकड़ा सांस नली में फंसने से मौत की आशंका है।