Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद एअर इंडिया ने विमानों की इंटरनैशनल उड़ानों में की 15% की कटौती

short by श्वेता यादव / on Thursday, 19 June, 2025
एअर इंडिया ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद अपने वाइडबॉडी विमानों पर अंतरराष्ट्रीय सेवाओं को 15% तक कम करने का फैसला किया है। एयरलाइन ने कहा कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है और यह 20 जून से 15 जुलाई तक लागू रहेगा। बीते 6 दिनों में एअर इंडिया की 83 उड़ानें रद्द की गईं।