शायद भगवान को कुछ और मंज़ूर था: विनेश को अयोग्य घोषित किए जाने पर नीरज चोपड़ा
ओलंपिक्स में लगातार दूसरी बार पदक जीतने वाले भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने रेसलर विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक्स के फाइनल से अयोग्य घोषित किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "बहुत दुख हुआ...विनेश ने यहां जो किया वो एक मिसाल है...उनका सफर मुश्किलों भरा रहा है। सब अच्छा चल रहा था...शायद भगवान को कुछ और मंज़ूर था।"
read more at Hindustan Times


