गुजरात के कच्छ में 540 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 18 वर्षीय लड़की, बचाव अभियान जारी
कच्छ (गुजरात) के एक गांव में सोमवार को 18 वर्षीय एक किशोरी गहरे बोरवेल में गिर गई जिसे बचाने के लिए अभियान जारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना ज़िले के भुज तालुका के कंदेराई गांव में सुबह करीब 6:30 बजे हुई। बकौल भुज डिप्टी कलेक्टर एबी जादव, किशोरी 540 फीट गहरे बोरवेल में 490 फीट की गहराई पर फंसी है।
read more at लेटेस्टली


