Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

KEC International को मिले ₹1,017 करोड़ के नए ऑर्डर, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे शेयर

short by श्वेता भारती / on Wednesday, 3 July, 2024
इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग फर्म केईसी इंटरनैशनल लिमिटेड को ट्रांसमिशन व डिस्ट्रीब्यूशन और क्लीन एनर्जी बिज़नेस सेगमेंट में ₹1,017 करोड़ का नया ऑर्डर मिला है। इसके बाद कंपनी के शेयर बुधवार को कारोबारी सत्र के दौरान ₹968.20 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए। बकौल कंपनी, उसे इस साल अब तक ₹5,000 करोड़ के ऑर्डर मिल चुके हैं।