IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच बनेंगे राहुल द्रविड़: रिपोर्ट
'ईएसपीएन क्रिकइन्फो' के अनुसार, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के मुख्य कोच बन सकते हैं। बकौल रिपोर्ट, द्रविड़ ने आरआर के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं और वह नीलामी से पहले खिलाड़ियों को लेकर बातचीत कर रहे हैं। द्रविड़ आईपीएल 2014 व 2015 में आरआर के मेंटॉर थे।
read more at NewsBytes हिन्दी


