एमपी के कांग्रेस अध्यक्ष का मोबाइल फोन हुआ हैक, स्पाईवेयर अटैक का मिला नोटिफिकेशन
मध्य प्रदेश की कांग्रेस इकाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी का मोबाइल फोन हैक हो गया है। शिकायत में दावा किया गया कि पटवारी को एप्पल इंक से उनके मोबाइल फोन पर स्पाईवेयर हमले का नोटिफिकेशन मिला है। बकौल पटवारी, पेगासस सॉफ्टवेयर की मदद से उनके मोबाइल को हैक किया गया है।
read more at इंडिया टीवी


