Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दाल कहीं भी ₹100/किलो से ज्यादा महंगी नहीं है: यूपी के कृषि मंत्री

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 10 July, 2024
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मंगलवार को दाल की बढ़ती कीमतों के सवाल पर कहा, "दाल कहीं भी ₹100/किलोग्राम से ज़्यादा महंगी नहीं है।" ऐसा कहने के बाद प्रताप शाही हंसने लगे और उनका यह वीडियो X पर शेयर कर यूपी कांग्रेस ने लिखा, "अगले विधानसभा चुनाव के नतीजे इनको दाल का भाव भी बता देंगे।"