हरियाणा में 1.20 लाख अनुबंधित कर्मचारियों की नौकरी होगी पक्की
हरियाणा कैबिनेट की गुरुवार को हुई बैठक में राज्य के विभिन्न विभागों में कार्यरत 1.20 लाख अनुबंधित कर्मचारियों की नौकरी उनके रिटायरमेंट तक पक्की किए जाने का प्रस्ताव पास हुआ। इस योजना का लाभ ऐसे कर्मियों को मिलेगा जिन्हें नौकरी करते हुए 5 साल या उससे अधिक समय (15 अगस्त 2024 तक) हो गया है।
read more at X


