यूपी सीएम आवास के पास महिला को आत्मदाह के लिए उकसाने के आरोप में वकील अरेस्ट
लखनऊ (यूपी) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के पास महिला को आत्मदाह के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने उसके वकील को गिरफ्तार किया है। आरोपी वकील ने महिला को उसके ससुरालवालों के खिलाफ कार्रवाई करवाने और सरकार से आर्थिक मदद दिलाने का लालच दिया था। डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी के मुताबिक, कॉल रिकॉर्डिंग से इसका पता चला।
read more at भाषा


