Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में महिला को पसंद नहीं थी 'पति की शक्ल', सेवई में मिलाकर दे दिया ज़हर

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 20 March, 2025
मेरठ (यूपी) में एक महिला ने अपने पति को सेवई में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिला ने कथित तौर पर पति की शक्ल पसंद न होने पर उसे मारने की कोशिश की। पीड़ित को परिजन ने समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया जिससे उसकी जान बचा ली गई। पति ने एसएसपी से शिकायत की है।