Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के दौरान BJP की जगह गलती से कांग्रेस दफ्तर पहुंचे मंत्री सतपाल महाराज

short by अपर्णा / on Wednesday, 13 November 2024
केदारनाथ (उत्तराखंड) विधानसभा उप-चुनाव के लिए प्रचार करने के दौरान राज्य के मंत्री सतपाल महाराज बीजेपी कार्यालय जाने के बजाय गलती से कांग्रेस दफ्तर पहुंच गए जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। वहीं, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर सतपाल महाराज का स्वागत किया। बकौल रिपोर्ट्स, भूल का अहसास होते ही सतपाल महाराज वहां से लौट गए।