खलील ने 1,699 दिनों बाद खेला T20I, 2 T20I मैचों के बीच सबसे लंबे अंतराल का बनाया रिकॉर्ड
भारतीय पेसर खलील अहमद शनिवार को 1,699 दिनों के बाद टी20I मैच खेलने उतरे। ज़िम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20I में भारतीय प्लेइंग इलेवन में शामिल 26-वर्षीय खलील ने आखिरी बार फरवरी 2019 में टी20I मैच खेला था। इस दौरान भारत ने 104 टी20I खेले और खलील के नाम 2 टी20I के बीच सबसे लंबे अंतराल का रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
read more at ESPNcricinfo


