अनुपम खेर ने शेयर किया अपना रेज़्यूमे, कहा- कागज़ का टुकड़ा मेरे जीवन को समेटने की कोशिश कर रहा है
अभिनेता अनुपम खेर ने लिंक्डइन पर अपना रेज़्यूमे शेयर कर लिखा है, "हमेशा से उत्सुक रहा हूं कि मेरी सीवी कैसी दिखेगी।" उन्होंने कहा, "अजीब बात है कि कागज़ का एक टुकड़ा मेरे जीवन, वर्षों की सीख और ग्रोथ को समेटने की कोशिश कर रहा है।" उन्होंने अपने रेज़्यूमे में लिखा, "500 किरदार निभाए हैं...लेकिन अगला रोल हमेशा पसंदीदा होगा।"
read more at linkedin


