बिहार में भारी बारिश के बीच टूटीं 2 पुलिया, आवागमन हुआ बाधित
बिहार के सिवान में भारी बारिश के बीच बुधवार को 2 पुलिया टूट गईं जिसके चलते आवागमन बाधित हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक पुलिया सिकंदरपुर गांव के पास गंडकी नदी पर और दूसरी पुलिया धमही नदी पर देवरिया पंचायत में बनी हुई थी। गौरतलब है, बीते दिनों में प्रदेश में 5 पुल ध्वस्त हो चुके हैं।
read more at ABP न्यूज़


