Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में बीजेपी विधायक के 72 वर्षीय मामा की सोते समय गोली मारकर की गई हत्या

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 19 September, 2024
अमरोहा (यूपी) में हसनपुर से बीजेपी विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के 72-वर्षीय मामा सत्यप्रकाश की बुधवार रात को कथित तौर पर सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय वह गांव के बाहर बनी पशुशाला में सो रहे थे। हत्या की वजह साफ नहीं है व आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीमें गठित की हैं।