Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हुड़दंग मचाने से रोकने पर हरियाणा में एसआई की पीट-पीटकर हत्या, 3 महीने बाद थी रिटायरमेंट

short by खुशी / on Friday, 7 November 2025
हिसार (हरियाणा) में गुरुवार रात हुड़दंग मचा रहे लोगों का विरोध करने पर एक एसआई की उसके घर के सामने ही ईंट व डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, एडीजीपी ऑफिस में तैनात 57-वर्षीय एसआई रमेश कुमार अगले साल जनवरी में रिटायर होने वाले थे। वारदात के बाद आरोपी कार और दोपहिया वाहन छोड़कर भाग गए।