Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कैलाश खेर के लाइव कॉन्सर्ट में बेकाबू भीड़ ने किया हंगामा, सिंगर ने बीच में रोका शो

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 26 December 2025
ग्वालियर (एमपी) में गुरुवार को गायक कैलाश खेर के कार्यक्रम में भारी हंगामा हो गया। कैलाश की परफॉर्मेंस के दौरान बेकाबू हुई भीड़ पहले बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ी और फिर उनके पास जाने के लिए स्टेज पर चढ़ गई। घटना से नाराज़ कैलाश ने परफॉर्मेंस रोक दी और भीड़ से कहा, "इस समय आप लोग...जानवरों जैसा व्यवहार कर रहे हैं।"