Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र के बुलढाणा में कई लोगों को अचानक हुई गंजेपन की समस्या

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 8 January, 2025
बुलढाणा (महाराष्ट्र) के कई गांवों के लोगों ने अचानक बाल झड़ने और कुछ ही दिनों में गंजापन होने की शिकायत की है। अधिकारियों ने बताया कि कलवाड़, बोंडगांव और हिंगना गांवों के 30 से अधिक लोग समस्या से पीड़ित मिले हैं। बकौल अधिकारी, इन गांवों से पानी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।