Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सीएम योगी ने 'यूपी को 4 हिस्सों में बांटने' से जुड़े सवाल का दिया जवाब

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 26 January 2025
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विभाजन की मांगों का विरोध किया है। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा, "यूपी को यूनाइटेड रहकर ही अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना चाहिए...इसी में उसकी ताकत, पहचान और सम्मान है।" मुख्यमंत्री से साक्षात्कार में मायावती के प्रदेश को 4 हिस्सों में बांटने वाले प्रस्ताव के संबंध में सवाल पूछा गया था।