यूपी में 5 IPS अफसरों के तबादले, सुजीत पांडे को बनाया गया लखनऊ ज़ोन का ADG
यूपी में एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सीनियर आईपीएस एसबी शिरडकर को पुलिस प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड, यूपी का पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। अब तक पीएसी के एडीजी रहे सुजीत पांडे को लखनऊ ज़ोन का एडीजी बना दिया गया है। वहीं, एसपी सीआईडी आशीष तिवारी को सहारनपुर का एसएसपी बनाया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


