इज़रायल के साथ जारी जंग में ईरान में अब तक 585 लोगों की हो चुकी है मौत: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, इज़रायल संग जारी जंग में ईरान में अब तक 585 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1326 लोग घायल हुए हैं। इज़रायल के प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, अब तक ईरान ने इज़रायल पर 400 से ज़्यादा मिसाइलें और सैकड़ों ड्रोन दागे हैं जिनमें 24 लोग मारे गए हैं जबकि 800 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं।


