रेलवे चलाएगी स्पेशल 'भारत गौरव ट्रेन', 'छत्रपति शिवाजी' से जुड़े स्थलों के कराएगी दर्शन
भारतीय रेलवे ने छत्रपति शिवाजी महाराज के 351वें राज्याभिषेक समारोह के अवसर पर खास ‘भारत गौरव ट्रेन’ शुरू की है। यह ट्रेन 9 जून को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रवाना होगी। 6 दिन और 5 रातों के इस सफर में रायगढ़, लाल महल, शिवनेरी, प्रतापगढ़, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, महालक्ष्मी मंदिर और पन्हाला किला जैसे ऐतिहासिक स्थल दिखाए जाएंगे।
read more at Times Now नवभारत


