ऐक्ट्रेस उर्मिला कोठारे की कार की टक्कर से मुंबई में 1 मज़दूर की मौत, उर्मिला घायल
मुंबई में मराठी ऐक्ट्रेस उर्मिला कोठारे की तेज़ रफ्तार कार ने शुक्रवार को सड़क किनारे मेट्रो का काम कर रहे दो मज़दूरों को टक्कर मार दी जिसमें एक की मौत हो गई है जबकि दूसरा बुरी तरह घायल है। हादसे में उर्मिला और उनका ड्राइवर भी ज़ख्मी हुआ है। बकौल पुलिस, कार का एयरबैग खुलने से ऐक्ट्रेस की जान बची।
read more at इंडिया टीवी


