यूपी सीएम आवास के नीचे शिवलिंग है, खुदाई कर जांच की जाए: अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने संभल (यूपी) में मंदिर मिलने के बाद राज्य में कई जगहों पर किए जा रहे मंदिर होने के दावों पर कहा है, "मुख्यमंत्री आवास के नीचे शिवलिंग है और इसकी जांच होनी चाहिए।" गौरतलब है, संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने मंदिरों का जीर्णोद्धार शुरू किया है।
read more at हिन्दुस्तान


