नियम उल्लंघन को लेकर एअर इंडिया को पिछले 6 महीने में 9 बार मिला शो-कॉज़ नोटिस: सरकार
नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने सोमवार को राज्यसभा में बताया कि पिछले 6 महीनों में एअर इंडिया को सुरक्षा व नियम उल्लंघन के 5 मामलों में 9 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। मोहोल ने बताया कि इनमें से एक मामले में कार्रवाई पूरी हो चुकी है। हालांकि, उन्होंने उल्लंघनों से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।
read more at Hindustan Times


