बिहार के नवादा में 5 बच्चे हुए लापता, पुलिस ने तस्वीर शेयर कर लोगों से मांगी जानकारी
नवादा (बिहार) में 12-14 वर्ष के 5 बच्चे लापता हो गए हैं। सभी बच्चे धमौल थाना क्षेत्र के एक ही गांव से गायब हुए हैं। नवादा पुलिस ने बच्चों की तस्वीर X पर शेयर कर लिखा, "लड़के बिना किसी को कुछ बताए घर से कहीं चले गए हैं...इनके बारे में कुछ जानकारी हो तो 7903246110 मोबाइल नंबर पर सूचित करें।"
read more at ABP न्यूज़


