Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हाथरस हादसे में जान गंवाने वाले 123 लोगों में से 6 अन्य राज्यों से थे

short by श्वेता भारती / on Wednesday, 3 July, 2024
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया है कि हाथरस में सत्संग कार्यक्रम में भगदड़ में जान गंवाने वाले 6 लोग दूसरे राज्य के थे। मृतकों में से एक मध्य प्रदेश, एक राजस्थान और 4 हरियाणा के थे। हादसे में 123 लोगों की मौत हुई है और मुख्यमंत्री ने हाथरस ज़िला अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की है।
read more at PTI