जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने पुरी पहुंचा अमेरिकी नागरिक, कहा- 10 साल से कर रहा था इंतज़ार
कैलिफोर्निया (अमेरिका) निवासी एरिक पार्कर बुधवार को पुरी में विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह इसे देखने के लिए 10-साल से इंतज़ार कर रहे थे। उन्होंने कहा, "मैंने सालों पहले यहां का वीडियो देखा था और मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं।" गौरतलब है कि पुरी में रथ यात्रा 24 जुलाई तक चलेगी।
read more at ANI


