Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2 दिनों की गिरावट के बाद संभला शेयर बाज़ार, सेंसेक्स 400+ अंक चढ़कर हुआ बंद

short by ऋषि राज / on Monday, 4 August, 2025
भारतीय शेयर बाज़ार में लगातार 2 कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद सोमवार को तेज़ी दर्ज की गई। सेंसेक्स 418 अंक चढ़कर 81,018 जबकि निफ्टी 157 अंकों की तेज़ी के साथ 24,722 पर बंद हुआ। सेंसेक्स-30 में सूचीबद्ध 26 कंपनियां हरे निशान पर बंद हुईं। वहीं, सबसे ज़्यादा तेज़ी टाटा स्टील (4.31%) और बीईएल (3.55%) में दर्ज की गई।