छत्तीसगढ़ के सुकमा में 5 नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले में जगरगुंडा पुलिस थाना क्षेत्र में ज़िला रिज़र्व गार्ड (डीआरजी), 'बस्तर फाइटर्स' और ज़िला बल ने संयुक्त अभियान चलाकर 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी के मुताबिक, नक्सलियों के पास से 2 बैरल ग्रेनेड लॉन्चर और एक टिफिन बम समेत विस्फोटक बरामद किए गए हैं। ये नक्सली मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय थे।
read more at भाषा


