Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली-NCR में 'खराब' वायु गुणवत्ता के बीच GRAP-1 की पाबंदियां हुईं लागू

short by खुशी / on Wednesday, 2 April, 2025
दिल्ली में एक्यूआई 'खराब' स्तर (217) पर पहुंचने के बीच वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स ऐक्शन प्लान (जीआरएपी) के पहले चरण की पाबंदियां लागू कर दीं। इसके तहत होटलों व रेस्टोरेंट आदि में कोयले व लकड़ी के उपयोग और पुराने पेट्रोल (बीएस-3) व डीज़ल (बीएस-4) वाहनों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध रहेगा।